शाजापुर से इंदौर आकर चोरी की बाईक से पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की फिराक में बैठे गिरोह के 4 बदमाशो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपियों से पुलिस ने 11 चोरी की बाइक ओर 4 चाकू बरामद किए है वही मौका पाकर इनके 3 साथी फ़रार हो गए जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
शाजापुर से इंदौर आकर देते थे वारदात को अंजाम,,चोरी की बाइक से करते थे वारदात,शाइन बाईक थी चोरो की पसंद,वारदात कर शाजापुर भाग जाते थे बदमाश,जी हां इंदौर की पलासिया पुलिस एक ऐसे ही गिरोह के 4 बदमाशो को गिरफ्तर किया है दरअसल पुलिस को देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संगदिग्ध लोग पालीवाल नगर के पास खाली पड़े मैदान में बाइको पर बैठे है,सूचना मिलते ही पुलिस की दो टीमें बनाकर मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर 4 बदमाशो को गिरफ्तार किया वही अंधेरे का फायदा उठाकर 3 बदमाश भाग निकले।सभी आरोपी शाजापुर के रहने वाले है आरोपियों की तलाशी में 4 चाकू पुलिस ने बरामद किए,वही चोरी को 11 बाइक भी पुलिस ने बरामद की है जो इंदौर के अलग अलग थाना छेत्रो से चोरी करना बताया वही थाने लाकर पूछताछ की तो आरोपियों ने खजराना पेट्रोल पंप पर डकैती की फिराक में बैठे थे वही अरोपियो ने बताया कि पहले वह पार्किंग से बाईक चोरी करते थे आरोपियों का फोकस शाइन बाइक पर ज्यादा होता था।और चोरी की बाइक से वारदात को अंजाम देकर शाजापुर चले जाते थे।आरोपी दिन में अपना वक्त ढाबो पर बिताते थे और जैसे ही रात होती तो अपने टॉरगेट पर निकल जाते थे,
