चंदन नगर थाना क्षेत्र में जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है। जिनके पास से पुलिस ने नगदी सहित ताश पत्ती जब्त की है। फिलहाल पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
चंदन नगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि राजकुमार बाग में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। जानकारी के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहंुचकर घेराबंदी कर जुआ खेलते 10 लोगों को रंगेहाथ पकड़ा। जुआरियों के पास से पुलिस ने हजारों रूपए नगदी व ताश पत्ती जब्त की है।
