इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र के भविष्य निधि कॉलोनी में एक स्कार्पियो कार ने तीन साल की बच्ची को टक्कर मार दी। मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का नाम श्रीधी पिता राहुल उपाध्याय है। बच्ची के पिता भविष्य निधि कार्यालय में अधिकारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरसल घटना अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के आरटीओ रोड की है जहा रहने वाले राहुल उपाध्याय जो की भविष्य निधि कार्यालय में अधिकारी के पद पर मौजूद है उनकी तीन साल की बच्ची श्रीधि घर के बहार खेल रही थी तभी उनके छोटे भाई स्कार्पियो गाड़ी बहार निकालने के लिए रिवर्स लिया तभी बच्ची कार के पहिये में आ गई मासूम बच्ची की मोके पर ही मौत हो गई,पुरे मामले में अनपूर्णा पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर कर मामले की जांच शुरू कर दी हे वही अभी परिवार में किसी के बयान नहीं हो पाए है जहाँ घटना के बाद से ही पूरा परिवार बदहवास स्थिति में हे परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस मामले की जांच को आगे बढ़ाएगी।।
