ग्वालियर में झंडा लगाते समय क्रेन टूटी, तीन लोगों की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

ग्वालियर: ग्वालियर (Gwalior) में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) से पहले बड़ा हादसा हो गया है। यहां सरकारी बिल्डिंग पर झंडा लगाते समय क्रेन पलट गई, जिसमें तीन निगमकर्मियों की मौत हो गई है। साथ ही पांच लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।

https://timenews.today/img/2021/08/%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%B0-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%9D%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%BE-%E0%A4%B2%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%87-%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A4%AF-%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A8-%E0%A4%9F%E0%A5%82%E0%A4%9F%E0%A5%80-%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%A8-%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A5%8C%E0%A4%A4_3.mp4

दरअसल, पोस्ट ऑफिस की बिल्डिंग (Post Office building) पर नगर निगम की टीम झंडा लगा रही थी। इस दौरान हाइड्रोलिक मशीन की क्रेन टूट गई, जिसकी चपेट में आकर दो निगमकर्मियों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि करीब 60 फीट की उंचाई पर क्रेन का प्लेटफार्म टूटा है।

Exit mobile version