गोलीकांड के मुजरिम हेमू ठाकुर ,चिंटू ठाकुर सरकारी जमीन पर काट रहे अवैध कॉलोनी

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

शराब ठेकेदार अर्जुन ठाकुर पर गोली बरसाने वाले मुलजिमो का एक और मामला सामने आया है जिसमें बाणगंगा छेत्र से लगे हुए टिगरिया बादशाह गाँव की सरकारी जमीन व कुछ प्राइवेट जमीन पर गोलीकांड के मुलजिम चिंटू ठाकुर और हेमू ठाकुर ने अवैध कालोनी काटी है इस अवैध कॉलोनी की शिकायत पहले भी निगम अधिकारियों को हो चुकी है परंतु कार्रवाई अब तक नहीं हुई है इस अवैध कॉलोनी की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर भी लगातार हो रही है पूर्व में भी इस कॉलोनी की सीएम हेल्पलाइन पर जब शिकायत हुई तो संबंधित भवन अधिकारी सुधीर गुलवे ने सीएम हेल्पलाइन पर भी गलत जानकारी दी कि उक्त अवैध कॉलोनी पर नगर निगम द्वारा कार्यवाही लगातार जारी है जबकि हकीकत में सिर्फ नोटिस देने के अलावा आगे कोई भी कार्रवाई नहीं की गई सूत्रों के अनुसार पूरे मामले में नगर निगम के भवन अधिकारी को भू माफियाओं द्वारा लाखों रुपए की भेंट चढ़ाई गई है जिसके कारण भवन अधिकारी गांधी जी के फोटो वाले बंडलो के दबाव में इस अवैध कॉलोनी पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं टीगरिया बादशाह गांव में आने वाली जमीन पर यह अवैध कॉलोनी काटी जा रही है जिसमें कुछ सरकारी जमीन का भी हिस्सा है हेमू ठाकुर और चिंटू ठाकुर के साथ साथ जितेंद्र तिवारी घनश्याम कौशल और राजेश कौशल भी इस कॉलोनी में पार्टनर है आरोपियों द्वारा इस कॉलोनी की नोटरी फर्जीवाड़ा करके इस जमीन के आसपास में लगी हुई कॉलोनियों के नाम से करवाई जा रही है साथ ही नौटरी करने वाला भी कोई फर्जी आदमी है ताकि भविष्य में जब भी प्रकरण दर्ज हो तो पुलिस उस आदमी तक नहीं पहुंच सके अभी कुछ दिनों पहले ही इंदौर निगम आयुक्त ने इंदौर में अवैध कॉलोनी काटने वालों पर धड़ाधड़ केस दर्ज करवाए थे उस समय भी यह कालोनी काटने वाले भू माफियाओं को छोड़ दिया गया इस तरह नगर निगम के भवन अधिकारियों द्वारा भू माफियाओं का साथ देना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भू माफिया अभियान पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहा है

Exit mobile version