इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र मैं एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई युवक अपने परिजन की गमी में शामिल होने आया था वहीं परिजनों के मुताबिक युवक ने अत्यधिक शराब का सेवन कर रखा था।
संदिग्ध मौत का यह मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है जहां परिवार में रतलाम से गमी में शामिल होने आए युवक शैलेश रतलाम से इंदौर पहुंचा था जहां उसने गमी में शामिल होने के बाद अत्यधिक शराब पी थी परिजन का आरोप है कि उसकी मौत जहरीली शराब से हुई है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है वहीं मृतक के शव को इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया है।
