गड्ढे में गाड़कर बनाई जा रही थी महुए और कच्ची शराब, पुलिस ने दी दबिश देकर 7 लोगों को पकड़ा 3 महिलाएं भी शामिल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में अवैध शराब के निर्माण करने वालो पर पुलिस जमकर कार्रवाई कर रही है। जहां शुक्रवार शहर के खजराना इलाके में खजराना पुलिस ने अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कल एक इलाके में दबिश देकर 7 लोगों को पकड़ा है । आरोपियों में 3 महिलाएं भी शामिल है। उन पर आरोप है कि घर में ही जहरीली शराब वह लोग बनाते हैं। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस कई घरो की तलाशी ली तो घर में गुप्त गड्ढे मिले जिनमें जहरीली शराब बनाने का काम चल रहा था।

वीओ –

इन्दौर के पश्चिमी क्षेत्र के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में टीआई अमृता सोलंकी के नेतृत्व में कई स्थानों पर दबिश दी गई जहां घरो में कच्ची और महुआ शराब का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा था। सीएसपी बीपीएस परिहार ने बताया कि टीआई राजेंद्र नगर को सूचना मिली थी कि राजेंद्र नगर क्षेत्र में शराब अहाते है और मौके पर जाकर देखा गया तो पता चला जमीन में गड्ढे खोदकर जमीन के अंदर महुआ सड़ाया जा रहा था और उसकी शराब बनाई जा रही थी। मौके पर जब देखा गया तो इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल था कि जमीन के अंदर ऐसा कुछ हो सकता है। वही अगर पुख्ता जानकारी न हो तो कोई भी इस बात का पता नही लगा सकता है। पुलिस ने शुक्रवार को मौके पर जाकर खुदाई की तो वहां से ड्रम भरकर शराब मिली। जिसके बाद पुलिस जहरीली शराब को नष्ट कर धारा 49 के तहत कार्रवाई की है और मौके से 4 ड्रम में भरी 11 लीटर शराब जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version