इंदौर की खजराना पुलिस ने किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे 3 बदमाशो को गिरफ्तार किया है आरोपियों से चोरी का मोबाइल बाइक ओर चाकू पुलिस ने बरामद किया है,
दरसअल खजराना पुलिस को देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि मयूर हॉस्पिटल के पास सर्वीस रोड पर कुछ बदमाश किसी बड़ी वारदात करने की फिराक में घूम रहे है।मुखबिर की सूचना पर एएसपी राकेश रघुवंशी ने पुलिस की एक टीम बनाकर कर मोके पर भेजी टीम ने सर्विस रोड़ पर अंधेरे में किसी बड़ी वारदात को करने के लिए घात लगाए बैठे तीन बदमाशों को घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया है पुलिस ने उनके कब्जे से चोरि का 1 मोबाइल फोन एक बाइक ओट चाकू बरामद किया है तीनो आरोपी आपराधिक प्रवत्ति के है और कई आपराधिक मामले इंदौर के अलग अलग थानो में दर्ज है पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी वारदात होते होते बच गई अब पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।
