खजराना थाना में बुधवार को दो महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। बयान ले रहे एसआइ से मारपीट कर दी। वर्दी फाड़ दी। बचाने आइ महिला सिपाही के भी बाल नोंच डाले। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मारपीट और शासकीय कार्या में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है
खजराना थाना पुलिस के मुताबिक राधे विहार कालोनी निवासी नसीम मोहम्मद इश्तियाक और आवेदा मोहम्मद अशफाक के विरुद्ध मंगलमूर्ति नगर निवासी गौरव गोयल ने शिकायत दर्ज करवाई थी। एसआइ चैनसिंह ने महिलाओं को नोटिस जारी कर दोपहर को बयान के लिए बुलाया था। आरोप है कि एसआइ जब उनके बयान ले रहे थे तो महिलाएं विवाद पर उतर आई। गुस्से में एसआइ पर हाथ भी उठा दिया। उनकी वर्दी फाड़ने की कोशिश की। सिपाही सुमन जब बचाने आई तो उसके भी बाल नोंच दिए। नाखून लगने से सुमन भी जख्मी हो गई। देर रात दोनों महिलाओं के खिलाफ मारपीट व शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया गया।
