खजराना थाना क्षेत्र में चोरी के वाहन बेचते पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में चोरी के वाहन बेचते पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की वही पकड़े गए आरोपीयो से पुलिस ने चोरी की पांच मोटरसाइकिल जप्त की है
पकड़े गए आरोपीयो से पुलिस पूछताछ में जुटी

इंदौर शहर में चोरी की घटना रुकने का नाम नही ले रही है वही इन्दौर की खजराना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो आरोपी खजराना क्षेत्र के शहीद पेट्रोल पंप के पास मोटर साइकिल पर संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा द्वारा तुरंत एक टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई जहा मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर आरोपी तौकीद उर्फ सलमान निवासी टाट पट्टी बाखल इंदौर और राजेश पिता मांगीलाल निवासी बंगाली चौराहा इंदौर को गिरफ्तार किया और उनसे सख्ती से पूछताछ करने पर चोरी की मोटरसाइकिल होना बताया वहीं पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ में आरोपीयो के कब्जे से पांच मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है उल्लेखनीय है कि आरोपियों से और भी वाहन चोरी के खुलासे होने की उम्मीद पुलिस द्वारा जताई जा रही है

Exit mobile version