इंदौर में लाख सुरक्षा के दावे किए जाते है लेकिंन हकीकत एक समय मे खुलकर सामने आ ही जाती है और अगर बात स्वास्थ के क्षेत्र से जुड़ी हो तो हुई चूक के बाद प्रबनधन कटघरे में खड़ा दिखाई देता है…जैसा कि इंदौर के बाड़गंगा थाना क्षेत्र में मेन्टल हॉस्पिटल में एक मानसिक रोगी के फांसी लगाने में अब सवालिया निशान लगते दिख रहे है…
मेंटल अस्पताल बाणगंगा में एक 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और अब युवक की फांसी की खबर से पूरे इंदौर सहित अन्य शहरों में भी कड़ी सुरक्षा के बीच रखे जाने वाले मानसिक रोगियों की देखरेख पर सवाल खड़े हो गए है…युवक की फांसी ली खबर पुलिस को मिली तो शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया और मामले में जांच शूरू की गई है…
राजकुमार नामक युवक ने आखिर किन कारणों से फांसी लगाई इसका खुलासा तो पुलिस जाँच के बाद ही होगा…मूर्तक युवक के परिजन भी अभी अज्ञात है ओर ये वही अस्पताल है जहाँ
24 घंटे सेक्युरिटी गार्ड तैनात रहने की बात कही जाती है…
अस्पताल में सुरक्षा मोजूद होने के बावजूद युवक का फांसी पर झूलना कई सवालों को जन्म देता है अब देखना होगा कि क्या ओर कोंन सी वजह थी जिसके चलते युवक ने ये कदम उठाया…
