क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अंतरराष्ट्रीय नकबजन गिरोह के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर अंतरराष्ट्रीय नकबजन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया है पकड़े गए आरोपियों से सोने चांदी के आभूषण लगभग 30 लाख रुपये कीमत का माल बरामद किया है आरोपियों ने शहर में 12 से अधिक वारदातों को करना कबूल किया है जहाँ गिरोह राजस्थान महाराष्ट्र मध्य प्रदेश के कई शहरों में घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी में इंदौर में लगातार चोरी नजबजनी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था पुलिस गिरोह की लगातार धरपकड़ के लिए सक्रिय थीं तभी क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है आरोपी देवेंद्र उर्फ देवी गुर्जर और भूरा उर्फ पवन आर्य से पूछताछ में लगभग 1 दर्जन से अधिक वारदातों का खुलासा हुआ जहां पुलिस ने आरोपियों से दो कारें और लगभग 30 लाखों रुपए मूल्य के सोने चांदी के आभूषण बरामद किए हैं गिरोह राजस्थान और महाराष्ट्र के भी कई शहरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। गिरोह सुने मकानों पर निशाना बना कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था दोनों अपराधियों का राजस्थान और महाराष्ट्र में भी कई अपराधिक रिकॉर्ड है फ़िलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और शहर में हुई अन्य वारदातों के मामलों में पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version