कांग्रेस कमेटी व सेवा दल द्वारा बिजली विभाग के कार्यालय पर अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंप

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में कांग्रेस कमेटी व सेवा दल द्वारा भर्ती बिजली दर के प्रकरणों को लेकर बिजली विभाग के कार्यालय पर अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंप बढ़ती बिजली दरों को कम करने की मांग की गई है

इंदौर में कांग्रेस द्वारा बढ़ती महंगाई को लेकर लगातार कई तरह के प्रदर्शन किए जा रहे हैं इसी कड़ी में शहर कांग्रेस कमेटी वा सेवा दल द्वारा पश्चिम विद्युत मंडल कार्यालय पर लंबित पड़े बिजली विभाग में प्रकरणों को समाप्त करने सहित बढ़ते बिजली बिल को लेकर मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा गया है इस मौके पर संजय शुक्ला का कहना था कि बिजली विभाग के अधिकारी और बीजेपी सरकार कुंभकरण की नींद में सोई हुई है यहां पर कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है बिजली के बढ़ते बिलों से लोगों को लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है

पश्चिम विद्युत मंडल के सीएमडी संतोष टैगोर का कहना है कि सेवा दल द्वारा जो ज्ञापन सौंपा गया है उसे आगे बढ़ा दिया गया है पश्चिम विद्युत मंडल द्वारा जो निलंबित कार्य ज्ञापन में बताए गए हैं वह पूरा करने की कोशिश की जाएगी तो वही जो शासन स्तर के होंगे उन्हें अन्य अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा

Exit mobile version