रक्षाबंधन के अवसर पर राऊ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक जीतू पटवारी ने इंदौर के नवनीत गार्डन पर लक्ष्य परिवार की ओर से सामूहिक रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित किया जिस, ईस दौरान क्षेत्र की बड़ी संख्या में आई बहनों ने विधायक जितू पटवारी की पत्नी और भाई को क्षेत्र की बहनों ने रक्षा सूत्र बाधा ।
लक्ष्य परिवार द्वारा आयोजित रक्षाबंधन का आयोजन वार्ड 80 और 81 की हजारों की संख्या में बहनों ने जीतू पटवारी को रक्षा सूत्र बांधा जीतू पटवारी ने कहा कि कोरोना के चलते पिछले वर्ष इसका आयोजन नहीं किया गया था लेकिन ईश्वर की कृपा से इस बार रक्षाबंधन का सामूहिक आयोजन किया गया, वहीं आगामी संभवित तीसरी लहर को लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि अपनी बहनों के आशीर्वाद से हम हर परेशानी से हमारे क्षेत्र को बचाए और परिवार के सदस्यों को सुख दुख में एक साथ हो, रक्षाबंधन के बाद विधायक जीतू पटवारी ने लक्ष्य परिवार की ओर से क्षेत्र के सभी माता और बहनों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी । इस दौरान विधायक जीतू पटवारी की पत्नी और भाई को भी रक्षा सूत्र बांधा गया,ओर विधायक जीतू पटवारी ने सभी बहनों को उपहार भी दिया साथ ही भोजन की व्यवस्था भी की ।
