कनाडिया थाना क्षेत्र में युवक जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जहर खाने की जानकारी युवक ने सोशल मीडिया पर अपने स्टेटस पर डाली है, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी लगी। युवक ने आत्महत्या जैसा कदम क्यो उठाया, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की।
मृतक का नाम विकास राठौर निवासी ग्राम माचल खेड़ी है। युवक ने वैभव नगर कनाड़िया रोड पर जहर खा लिया। जहर खाने से पूर्व युवक ने सोशल मीडिया पर स्टेटस भी डाला। जिससे युवक के दोस्त और उसके परिजनों को जानकारी लगी, लेकिन तब तक युवक जहर खा चुका है। तत्काल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
