ऑर्डर किया वेज, मिला नाॅनवेज, कंपनी के खिलाफ पुलिस आरक्षक की कोर्ट जाने की तैयारी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर में ऑर्डर किया वेज, मिला नाॅनवेज:डीआईजी आफिस में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक ने व्रत खोलने के लिए मंगाया पनीर रोल, मिला चिकन रोल, शिकायत की तो कंपनी ने माफी मांगी, पुलिस जवान बोला-मैं तो कोर्ट जाऊंगा इंदौर में एक डीआईजी आफिस में पदस्थ पुलिस आरक्षक ने उपवास के बाद शाम को ऑनलाइन वेज फूड का ऑर्डर किया, लेकिन उसे नॉनवेज फूड डिलीवर किया गया। उसने पनीर रोल मंगाया था। डिलीवरी बॉय उसे चिकन रोल दे गया। युवक ने पहला कौर लीया तो उसे शक हुआ और उसने उसे थूक दिया और चेक किया तो वह चिकन निकला युवक की शिकायत के बाद कंपनी ने उससे माफी मांगी है, लेकिन युवक ने कहा कि मेरा धर्म भ्रष्ट हो गया, उसका क्या करेंगे, मैं कोर्ट की शरण में जाऊंगा।

यह घटना इंदौर DIG ऑफिस में तैनात कॉन्स्टेबल सोनू शर्मा निवासी मरीमाता के साथ हुई है। 25 जून को सोनू का उपवास था। वह दोपहर में ड्यूटी से वापस जब घर पहुंचा तो अकेले होने के कारण उसने ऑनलाइन फूड सप्लाई कंपनी स्विगी पर ऑर्डर किया। सोनू ने एक पनीर रोल ऑर्डर किया। डिलीवरी बॉय ने एक रेस्टोरेंट से ऑर्डर डिलीवर कर दिया। जैसे ही यह रोल सोनू ने खाया, उसे शंका हुई। चेक करने पर पता चला कि वह चिकन रोल है।

सोनू शर्मा ने रेस्टोरेंट को फोन कर इस संबंध में शिकायत की। रेस्टोरेंट ने अपनी गलती मान ली। इसके लिए माफी भी मांगी। वहीं, सोनू ने स्विगी कंपनी के ट्विटर पर भी ट्वीट कर शिकायत की। कंपनी ने अपनी गलती स्वीकार की। लेकिन सोनू का कहना है, जो उसका धर्म भ्रष्ट हुआ है उसका क्या होगा? अब इस मामले को सोनू जल्द खाद्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर मामले में कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।

Exit mobile version