इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन प्रहार के तहत दूसरी बड़ी कार्यवाही करते हुए एक करोड़ दस लाख रुपए की एमडीएमए ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है वही आरोपी द्वारा मंदसौर से राजस्थान , मुम्बई व चेन्नई तमिलनाडु में दलालों के माध्यम से अब तक दो से पांच किलो एमडीएमए ड्रग्स को बेच चुका है।
दरसअल पिछले कुछ महीनों पहले इंदौर पुलिस द्वारा 70 किलो एमडीएमए ड्रग्स पकड़ी थी जिसमे अभी तक 33 आरोपीयो को इंदौर पुलिस ने पकड़ कर सलाखों के पीछे डाल दिया वही इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंदसौर का ड्रग्स तस्कर जो कि इंदौर के सांवेर रोड बायपास के पास छत्रपति शिवजी चौराहे पर एमडीएमए ड्रग की डिलिवरी देने आने वाला है जिस पर पुलिस द्वारा एक टीम गठित कर कार्यवाही करते हुए एक किलो 100 ग्राम एमडीएमए के साथ एक आरोपी अय्यूब उर्फ कल्लू शाह को गिरफ्तार किया है पकडी गई एमडीएमए ड्रग्स की अंतराष्ट्रीय कीमत एक करोड़ दस लाख रुपये बताई जा रही है वही पकड़ा गया आरोपी अय्यूब उर्फ कल्लू शाह मंदसौर , राजस्थान, मुम्बई व चेन्नई तमिल नाडु में दलालों के माध्यम से एमडीएमए ड्रग्स सप्लाय करता था वही पूर्व में पकडे गए आरोपीयो से जब क्राइम ब्रांच ने जब पूछताछ की तो पुलिस को आरोपीयो ने अय्यूब का नाम सामने आया जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी अय्यूब को पकड़ने में सफलता हासिल की है वही पकड़ा गया आरोपी अय्यूब से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला की आरोपी अय्यूब द्वारा अब तक करोड़ो रुपय कीमत की एमडीएमए ड्रग्स मुम्बई व अन्य शहरो में खपा चुका है
