ऐतिहासिक इमारत का जीर्णोद्धार के बाद गांधी हाल में होगा आजादी के अमृत महोत्सव का पहला कार्यक्रम

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में 6 करोड़ 62 लाख की लागत से गांधी हाल की ऐतिहासिक इमारत का जीर्णोद्धार स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किया गया है । गांधी हाल की इमारत की आंतरिक और बाह्य जीर्णोद्धार का काम पूरा हो चुका है। गांधी हॉल मैं अब सिर्फ सांस्कृतिक और देश भक्ति के ही कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे। इसकी शुरुआत 29 अगस्त रविवार से होने जा रही है।

गांधी हाल में पहला कार्यक्रम लोक संस्कृति मंच ,नगर निगम और संगीत गुरुकुल के सहयोग से सांसद शंकर लालवानी द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देशभक्ति का कार्यक्रम देशराग आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बीएसएफ के बैंड के साथ ही विभिन्न गायक कलाकरो द्वारा 75 राष्ट्रभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। आज सांसद श्री शंकर लालवाली ने गांधी हाल का दौरा किया। इस मौके पर नगर निगम के अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, स्मार्ट सिटी के अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी ,महेश शर्मा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। श्री लालवानी ने बताया कि गांधी हाल के बाहरी परिसर को भी जल्द ही सजाया और संवारा जाएगा । उन्होंने कहा कि गांधी हाल को मूल स्वरूप में सजाया और संवारा गया है। इसमें किसी तरह की भी टूट-फूट ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

Exit mobile version