सोमवार की दोपहर स्कीम नम्बर 78 स्थित सिंडिकेट कार्यालय पर शराब ठेकेदार अर्जुन ठाकुर को गोली मार दी गई। मामले में दो लोग चिंटू ठाकुर, हेमू ठाकुर के नाम सामने आया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गोलीकांड में शामिल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। एसपी आशुतोष बागरी के अनुसार जिस कमरे में बैठक हो रही थी, वहा सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था, जिसके फुटेज पुलिस की जांच व आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। फिलहाल चिंटू ठाकुर, हेमू ठाकुर और सतीश भाऊ के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि फुटेज के आधार पर आरोपियों की संख्या बढ़ेगी। इसके आरोपियों पर इनाम घोषणा करने के साथ ही उनके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी की जा रही है। एसपी ने सख्त लहजे में कहा, कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
एसपी पूर्व के अनुसार कार्यालय में तोड़फोड़ करने वाले लोगों की पहचान भी कर ली गई है, जिसमे दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। वही अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
