एसपी पूर्व आशुतोष बागरी ने पूर्वी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 18 थानों में 14 थानों का औचक निरीक्षण किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एसपी पूर्व आशुतोष बागरी ने पूर्वी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 18 थानों में 14 थानों का औचक निरीक्षण किया। अलसुबह हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान एसपी पूर्व को थानों की वास्तवीक स्थिति देखने को मिली। कुछ थानों में पुलिसकर्मी नहीं मिलने पर उन्होने नाराजगी जताते हुए कुछ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की। इसके साथ ही कुछ थाना प्रभारियों को नोटिस भी जारी किया। एसपी पूर्व आशुतोष बागरी के अनुसार औचक निरीक्षण का उदेश्य थानों की स्थिति देखने के साथ थानों में बंद कैदी की सुरक्षा को लेकर क्या व्यवस्था की है इसको देखना था। इसके साथ ही मार्निंग वाॅक पर निकले वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर किस तरह की प्रभात गश्त की जा रही है उसको भी देखा। हालांकि कुछ थानों में स्थिति सही पाई गई, वही कुछ थानों में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई भी की गई है।

Exit mobile version