एमवाय अस्पताल में ब्लैक फंगस के सिर्फ 63 मरीज बचे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कोविड संक्रमितों की संख्या कम होने के साथ ही अब ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या में भी कमी दिखाई दे रही है। एमवाय अस्पताल में फिलहाल 63 ब्लैक फंगस के मरीज उपचारत हैं। मंगलवार को अस्पताल में ब्लैक फंगस का एक नया मरीज भर्ती हुआ। मंगलवार को नौ मरीजों की सर्जरी हुई और आठ की एंडोस्कोपी की गई। अस्पताल में भर्ती रहे ब्लैक फंगस के 917 मरीजों की अब तक सर्जरी और 1444 की एंडोस्कोपी की जा चुकी है।मंगलवार को ब्लैक फंगस का एक मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ। अब तक अस्पताल से स्वस्थ होकर 639 मरीज अपने घरों को लौट चुके है।

Exit mobile version