एमवाय अस्पताल में डायलिसिस कराने पहुंची महिला के साथ हुआ दुष्कर्म पीड़ित महिला ने कराई एफ आई आर दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के एमवाय अस्पताल में 26 जुलाई को डायलिसिस कराने पहुंची महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सोमवार को एफ आई आर दर्ज कर लिया है । पीड़ित महिला सामाजिक संस्था की महिलाओं के साथ एफ आई आर दर्ज करवाने शहर के संयोगितागंज थाने पर पहुंची जहां पर एमवाई के वार्ड बॉय रमेश एमएलए के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपी की तलाश की जा रही है ।

दरअसल घटना 26 जुलाई की है जब पीथमपुर के रहने वाली इस महिला एमवाय अस्पताल में डायलिसिस कराने के लिए पहुंची थी डायलिसिस यूनिट के वार्ड बाय रमेश इंगले ने पीड़ित महिला को बाथरूम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया इस मामले में पीड़ित की ओर से संयोगितागंज थाने में सोमवार दोपहर एफ आई आर दर्ज कराई गई है पीड़ित महिला सामाजिक संगठन से जुड़ी महिलाओं के साथ अपनी एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने पर पहुंची थी इस मामले में साथ में आई सामाजिक आस्था की महिला की ओर से आरोप है कि पीड़ित महिला को अस्पताल में बंधक बनाकर भी रखा गया था और कोई कार्रवाई ना हो इसलिए उसे पीछे के दरवाजे से उसके घर पहुंचा दिया गया इस मामले में पुलिस ने एक हफ्ते बाद मामला दर्ज किया है अब देखना होगा तो इसमें एमवाई प्रबंधन के खिलाफ और क्या कार्रवाई करता है फिलहाल पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर रवाना कर दी गई है ।

Exit mobile version