एमआईजी थाना क्षेत्र में रिकवरी वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर में लगातार सड़क हादसे रुकने का नाम नही रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आज इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में देखने में आया है। जहां पुलिस की रिकवरी वैन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ड्राइवर की जनता ने जमकर धुनाई कर दी।
यह नजारा इंदौर के एम आई जी थाने के पास का है। जहां दो पहिया सवार युवक अपने परिवार के साथ जा रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार आ रही रिकवरी वेन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार युवक व उसकी पत्नी व बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। वही मौके पर मौजूद भीड़ ने ड्राइवर की जमकर धुनाई कर दी। वह मौजूद प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि ड्राइवर शराब के नशे में होने के कारण यह हादसा हुआ।

हालांकि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तो वही रिकवरी वैन का ड्राइवर को एमआईजी पुलिस को सौप दिया गया। हालांकि ड्राइवर का कहना है कि उसने शराब का सेवन नहीं किया हुआ था। पुलिस ने ड्राइवर को बचाकर उसे थाने पहुंचाया है।

Exit mobile version