एनएसजी कमांडो पहुंचे इंदौर,19 से 22 अगस्त को होगी शहर के अलग-अलग स्थानों पर मॉकड्रिल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एनएसजी कमांडो का दल पहुंचा है। बुधवार को पुलिस विभाग सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों की बैठक हुई जिसमें आगामी दिनों में होने वाली मॉकड्रिल को लेकर चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि एनएसजी कमांडो का दल इंदौर में पांच दिनों तक रहेगा और 19 से 22 अगस्त के बीच अलग-अलग स्थानों पर मॉक ड्रिल करेगा। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि इंदौर एयरपोर्ट पर भी सीआईएसफ और पुलिस के साथ मिलकर मॉक ड्रिल कर सकते हैं।

Exit mobile version