एडवायजरी कंपनी द्वारा निवेश के नाम पर साऊथ के व्यक्ति के साथ लाखों रूपए की धोखाधड़ी की गई। मामले में विजय नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
राजेश रघुवंशी के अनुसार विजय नगर थाना क्षेत्र में पूर्व में वेस्ट केपीटल नामक एडवायजरी फर्म संचालित होती थी, जिसको लेकर साऊथ में रहने वाले फरीयादी ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि उक्त एडवायजरी कंपनी द्वारा शेयर बाजार में निवेश करने के नाम 15 से 20 लाख रूपए की ठगी की है। फरीयादी की शिकायत पर पुलिस ने एडवायजरी संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। उक्त फर्म के खिलाफ पूर्व में कई लोगों ने शिकायत की है।
