एटीएम हैक कर रुपए उड़ाने वाली गैंग ने एसबीआई एटीएम को निशाना बनाते हुए बदमाशो ने की 70 हजार की चोरी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में एटीएम हैक कर रुपए उड़ाने वाली गैंग की 9 वीं वारदात को अंजाम देकर फरार हो । वारदात 15 और 16 जून की बताई जा रही है। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। लसुडिया थाने में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

इंदौर में एटीएम हैक की 9 वीं घटना…फिर बनाया SBI एटीएम को निशाना…70 हजार निकाले बदमाशों ने…मामला दर्ज.. घटना लसूड़िया थाना छेत्र के एसबीआई एटीएम की है फरियादी सुवेशचंद्र श्रीवास्तव निवासी निपानिया की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया गया है। दरअसल भारतीय स्टेट बैंक देवास नाका शाखा के एटीएम से 70 हजार की गड़बड़ी सामने आई। बैंक प्रबंधन ने मामले की जांच करवाई तो पता लगा कि अज्ञात बदमाश ने एटीएम मशीन हैक कर 70 हजार निकाल लिए।

वही फरियादी ने बताया18 जून को जब वह पैसे निकालने और जमा करने की कार्रवाई कर रहा थे तब 70 हजार रु. कम निकले थे। बाद में सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो उसी तरह से पैसा गायब होना सामने आया जिस तरह से शहर में अन्य एटीएम मशीन हैक की गई और उनसे रुपए निकाले गए हैं।

Exit mobile version