उद्योगपति के घर उन्ही के पुराने नौकर ने दूसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया पुलिस ने आरोपी को पकड़कर इंदौर लाया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में एमआईजी थाना क्षेत्र के श्रीनगर एक्सटेंशन में रहने वाले उद्योगपति के घर उन्ही के पुराने नौकर ने दूसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया और पश्चिम बंगाल भाग गया। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम रवाना की गई, जहा तीन दिन के अथक प्रयास के बाद आरोपी को पकड़कर इंदौर लाया गया। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी पूर्व में उद्योगपति के घर चोरी के मामले में जेल में बंद था। जहां से छूटते ही पैसो की तंगी के चलते उसने उद्योगपति के घर में दौबारा वारदात की। आरोपी से चोरी का माल बरामद कर लिया है।

दरअसल 10 जून 2021 को एमआईजी थाना क्षेत्र के श्रीनगर एक्सटेंशन में फ्लैट में रहने वाले कार्तिकेय कालानी में चोरी हुई थी। जांच में सामने आया था कि चोरी उद्योगपति के पुराने नौकर विश्वनाथ वैद्य ने की, क्योंकि उद्योगपति अमेरिका गए हुए थे। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पश्चिम बंगाल भाग गया। जिसके बाद पुलिस टीम पश्चिम बंगाल रवाना की गई। आरोपी का घर कोलकाता से 160 किमी दूर था। पुलिस टीम उसके गांव में तीन दिन रही और आरोपी को पकड़कर इंदौर लाई।

एमआईजी थाना प्रभारी विनोद दिक्षीत के अनुसार आरोपी ने दूसरी बार कार्तिकेय कालानी के फ्लैट में चोरी की। पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल गया था, जहां से छूटने के बाद आरोपी ने पैसे के चलते दूसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी में आरोपी के एक अन्य साथी की भी तलाश की जा रही है।

Exit mobile version