इंदौर शहर में जिला प्रशासन नगर निगम व पुलिस विभाग सहित सामाजिक संगठनों के द्वारा वैक्सीनेशन अभियान के तहत लाखों लोगों को वैक्सीनेशन का पहला व दूसरा डोज दिया गया है 2 लाख 84 हजार 216 शहरवासियों को दोनो डोज कम्पलीट हुए
इन्दौर शहर ने प्रदेश ही नही देश के कई राज्यो को वेक्सिनेशन अभियान के तहत पीछे छोड़ते हुए लाखो लोगो को वेक्सिनेशन डोज उपलब्ध करने में अधिकारियों द्वारा सराहनीय कार्य किया है इसी कड़ी में अभियान के 3 दिन पूरे होने के बाद अभी तक 22 लाख 804 लोगों को वेक्सिनेशन का डोज लगया गया है जिसमे से व 19 लाख 16 हजार 178 लोगों को पहला डोज व 2 लाख 84 हजार 216 लोगों को दूसरा डोज लगया जा चुका है 700 सेंटरो पर यह वैक्सीनेशन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है जिले में कुल 28 लाख से अधिक की आबादी को मानते हुए अभियान निरंतर जारी है लेकिन वैक्सीनेशन के अभाव को देखते हुए आने वाले दिनों में कुछ सेंटर बंद किए जाएंगे और जो सेंटर संचालित किए जाएंगे वहां उन सेंटरो पर 5 हजार वेक्सिनेशन के डोज उपलब्ध कराए जाएंगे तकी अभियान निरन्तर चलते रहे स्वास्थ्य विभाग अधिकारी का कहना है कि शहरवासी वैक्सीनेशन के लिए काफी जागरूकता दिखा रहे हैं इसी कारण से यह आंकड़ा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है और अच्छी बात है कि शहरवासी आगे आकर अपना वैक्सीनेशन करवा रहे हैं
