मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट का ग्राफ कम होने के बाद शहर को जिला प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार खोल जा रहा है लेकिन बुधवार सुबह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा शहर को देर रात तक खोले जाने को लेकर रीगल चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया
इंदौर शहर में महामारी के चलते कई व्यापार पूरी तरह से आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं इसी को लेकर कांग्रेस कमेटी द्वारा रीगल चौराहे पर व्यापारियों के साथ मिलकर हस्ताक्षर अभियान चला गया और मांग की गई है कि जब शराब की दुकानें रात 11:00 बजे से 12:00 बजे तक खुली रहती है तो क्यों ना व्यापार भी खोले जाएं व्यापार को भी जिला प्रशासन की गाइडलाइन अनुसार रात 10:00 बजे तक खोलने की अनुमति दी जाए ताकि शहर में व्यापारिक अपना भी व्यापार फिर से एक बार संचालित कर सकें
