इन्दौर में कांग्रेसी विधायक ने कार्यकर्ताओ के साथ कमिश्नर कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्य प्रदेश के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधायक सज्जन सिंह वर्मा पर नसरुल्लागंज में ब्रिज उद्घाटन को लेकर की गई प्रकरण का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर कमिश्नर कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा…।

इंदौर शहर में प्रदेश की राजनीति का असर देखने को मिलता है इसी कड़ी में पिछले दिनों नसरुल्लागंज में निर्माणाधीन ब्रिज का अनौपचारिक रूप से कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा द्वारा कई कार्यकर्ताओं के साथ ब्रिज का लोकार्पण कर उसे आम जनता के लिए शुरू कर दिया गया था ब्रिज का अनुसार एक रूप से उद्घाटन करने को लेकर ब्रिज निर्माण करने वाली कंपनी द्वारा कांग्रेसी विधायक सज्जन सिंह वर्मा सहित अन्य 8 लोगों पर गोपालपुरा थाने पर प्रकरण दर्ज कराया गया है जिसको लेकर अब कांग्रेश पूरी तरह से विरोध प्रदर्शन करते हुए रोड पर आ पहुंची है इसी कड़ी में कांग्रेसी विधायक संजय शुक्ला द्वारा कमिश्नर कार्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया है कि जिस तरह से एफ आई आर दर्ज कराई गई है उसे वापस लिया जाए और बीजेपी की तानाशाही पर अंकुश लगाया जाए

Exit mobile version