इंदौर में सोमवार की सुबह हुई सब्जी व्यापारी की सनसनीखेज हत्या में पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्याकांड की जांच करते हुए अब तक 45 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ हत्या से जुड़ी अहम जानकारी हाथ लगी है,जिसके चलते जल्द ही अंधेकत्ल का पर्दाफाश किया जाएगा।
1दरअसल सोमवार की सुबह इंदौर के गुमाश्ता नगर से चोइथराम मंडी सब्जी खरीदने के लिए निकले चंदन भावसार की अज्ञात बदमाशों ने केसरबाग ब्रिज पर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। सनसनीखेज हत्याकांड से हरकत में आई राजेन्द्र नगर पुलिस ने मामला दर्जकर अब तक गुमाश्ता नगर से लेकर केसरबाग ब्रिज तक के करीब 45 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरे फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
फिलहाल पुलिस को हत्याकांड से जुड़े कई अहम सुराग मिले है जिसके चलते जल्द ही अंधेकत्ल का पर्दाफाश का दावा पुलिस द्वारा किया जा रहा है।
