इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के चितावद में रहने वाले एक फाइनल ईयर के छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली बताया जा रहा है कि मृतक धार के उमरी बांक का रहने वाला था और इंदौर रहकर फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था
दरसअल इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के चितावद में रहने वाले फाइनल ईयर के एक छात्र राजेश ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली वही पुलिस ने बताया कि मृतक राजेश मूलतः धार जिले के उमरी बांक का रहने वाला था जो कि इंदौर में अपनी बहन के साथ किराए के मकान में रहकर फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था परिजनों में बताया कि संभवतः मृतक राजेश किसी लड़की से प्रेम करता था जिसके कारण राजेश ने फांसी जैसा कदम उठाया है वही मृतक राजेश ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसकी भंवरकुआ पुलिस जांच कर रही है फिलहाल मृतक राजेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला हॉस्पिटल भिजवाकर जांच शुरू कर दी है
