इंदौर में साल की तीसरी सबसे बड़ी लोक अदालत का आयोजन किया गया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में साल की तीसरी सबसे बड़ी लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें 13 हज़ार 500 से ज्यादा मामलों का निराकरण होने की उम्मीद है।

इंदौर में शहर में तीसरी बार राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 13 हजार 500 प्रकरणों को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। आपसी राजीनामा और सुलह समझौते के आधार पर खंडपीठों में मामलों को सुलझाया जाएगा। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के अलावा सभी जिला मुख्यालयों में स्थित जिला कोर्ट के अलावा अधिनस्थ न्यायालयों में प्रकरणों की सुनवाई होगी। लोक अदालत की जानकारी देते हुए डीजे दिनेश कुमार पालीवाल ने बताया कि साढ़े तेरह हज़ार मामले विवादित और 23 हज़ार मामले लिटिगेशन से संबंधित हैं जिनका निराकरण आज होने की उम्मीद है।

Exit mobile version