इंदौर में कोविड संक्रमितों की संख्या मे कमी आठ दिन में शहर में 17 कोविड पाजिटिव मरीज मिले

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में कोविड संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी बरकरार है। अभी शहर में प्रतिदिन नौ से 10 हजार लोगों की रैंडम सैम्पलिंग की जा रही है। इस तरह की जांच में पिछले आठ दिन में 17 नए कोविड संक्रमित इंदौर शहर में मिले है। जो भी मरीज कोविड पाजिटिव मिल रहे हैं। उनके संपर्क में आने वाले परिवार व अन्य करीब 15 से 20 लोगों के भी सैम्पल लिए जा रहे हैं।
पिछले आठ दिन में आजाद नगर, भवंरकुआं व विजयनगर क्षेत्र में दौ-दो, पलासिया, छोटी ग्वालटोली, अन्नपूर्णा क्षेत्र, भवंरकुंआ, एमजीरोड, लसूड़िया, विजयनगर, बाणगंगा, लसूड़िया, हीरानगर, मल्हारगंज व परदेशीपुरा में एक-एक नया संक्रमित मिला है। इंदौर में अब तक 22 लाख 28 हजार 784 लोगों की जांच हो चुकी है। इसमें से एक लाख 53 हजार 37 मरीज कोविड पाजिटिव मिले है। इसके अलावा अभी तक एक लाख 51 हजार 627 अस्पतालों से ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके है। इंदौर में पिछले कई दिनों से कोविड संक्रमित किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। अभी तक इंदौर में काेविड संक्रमण से 1391 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Exit mobile version