इंदौर में कोरोना महामारी के बाद 235 बच्चो को निःशुल्क शिक्षा के प्रमाण पत्र वितरण किए गए

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर प्रदेश सहित देश में कोरोना महामारी के कारण सभी वर्गों को कहीं ना कहीं क्षति पहुंचाई है ऐसी क्षति पूर्ति के लिए केंद्र सरकार की योजना के तहत इंदौर में जो बच्चों अपने अभिभावक खो चुके हैं उनकी शिक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें निशुल्क शिक्षा मिल सके ऐसे 235 बच्चों को निशुल्क शिक्षा के प्रमाण पत्र वितरण किए गए

इंदौर में महामारी की दूसरी लहर मानव जाति के लिए काफी नुकसानदेह साबित हुई है इसी के चलते महामारी के दौरान कई बच्चों के माता-पिता का साया उनके सर से हट गया है और अब उनके लिए सबसे बड़ी समस्या शिक्षा की सामने आई जिसके बाद केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा सराहनीय पहल करते हुए इन बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा नीति का निर्माण किया गया जिसके तहत इंदौर शहर में सांसद शंकर लालवानी द्वारा सांसद सेवा संकल्प ऑनलाइन एप्लीकेशन तैयार की गई और इस एप्लीकेशन के माध्यम से करीबन 550 बच्चों 2 का रजिस्ट्रेशन किया गया और आज देर शाम 235 बच्चों को रजिस्ट्रेशन के मुताबिक निशुल्क शिक्षा नीति के प्रमाण पत्र सुपर गए यह बच्चे अब स्कूल में निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे संत शंकर लालवानी ने मीडिया से चर्चा में बताया कि शहर के कई सामाजिक संगठन इस पर सहयोग कर रहे हैं और करीबन 95 स्कूलों से चर्चा हुई है उनका कहना है कि वह बच्चों को अलग-अलग प्रतिशत के हिसाब से निशुल्क शिक्षा देंगे लेकिन वह प्रतिशत की फीस भरने के लिए भी सामाजिक संगठन आगे आए हैं और उन्हीं के माध्यम से अब इन बच्चों की फीस भरी जाएगी कई सामाजिक संगठन स्कूल की फीस के साथ किताब कॉपी सहित अन्य सामग्रियां भी देने को तैयार हुए हैं

Exit mobile version