इंदौर में अब अखंड भारत के नक्शे को लेकर कांग्रेस ने उठाये सवाल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

देवी अहिल्या की नगरी इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में लगे एक नक्शे को लेकर राजनीतिक बयानों का दौर शुरू हो गया है। दरअसल, इंदौर नगर निगम द्वारा वैदिक काल की सोच के हिसाब शहर के द्वारकापुरी फूटी कोठी चौराहे को सजाया गया है लेकिन अचानक से एक नक्शे के वजह से राजनीतिक सवाल उठ खड़े हुए और कांग्रेस ने तो केंद्र सरकार को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है।

दरअसल, जो नक्शा इंदौर के फूटी कोठी चौराहे पर लगा है वो अखंड भारत का है और बताया जा रहा है कि इस नक्शे में भारत के पड़ोसी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, भूटान, वर्मा और नेपाल को भी दर्शाया गया है। बस इस नक्शे को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र सरकार और पीएम मोदी की नीतियों के लेकर सवाल खड़े कर दिए और कांग्रेस प्रवक्ता अमीनुल खान सूरी ने तो निगम अधिकारियों पर आरएसएस के दबाव में काम करने का आरोप भी लगाया है। वही सरकार से पूछा है कि देश की भविष्य की नीति क्या उस पर सरकार गौर फरमाएं। सरकार किस एजेंडे पर काम कर रही है उसकी जानकारी देश के लोगो को दी जाए। इधर, कांग्रेस द्वारा उठाये गये सवाल के जबाव में सांसद शंकर लालवानी ने कहा की ये अखण्ड भारत जो पहले सब एक था, उसी का नक्शा है और आगे देखिए क्या होता है। इधर, निगम अधिकारी संदीप सोनी ने कहा उस चौराहे को वैदिक काल के नक्शे के हिसाब से डिजाइन किया गया था। फिलहाल, शहर की सुंदरता बढ़ाने वाले चौराहे के एक नक्शे को लेकर राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप का दौरा शुरू हो चुका है जिस पर आगे भी जमकर राजनीति होने की पूरी संभावना है।

Exit mobile version