इंदौर के सराफा बाज़ार में इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चांदी की प्रतिमा बनी चर्चा का विषय

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर के सराफा बाज़ार में इन दिनों चांदी की मूर्तियां चर्चा का विषय बनी हुई है दरअसल यह प्रतिमा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है जिसका निर्माण मुंबई के ज्वेलर्स से आर्डर के द्वारा बनवाया गया है करीब 7 इंच ऊंची और 150 ग्राम वजनी इस मूर्ति की कीमत करीब ₹11000 बताई जा रही है, आपको बता देबइससे पहले सर्राफा व्यापारी निर्मल वर्मा द्वारा पीएम मोदी के चांदी के सिक्के, नोट आदी दुकान से सेल करते आ रहे हैं,

सर्राफा बाजार के व्यापारी निर्मल वर्मा ने बताया कि इससे पहले भी नरेंद्र मोदी के चांदी के सिक्के और नोट बनाकर विक्रय के लिए रखे गए थे दरअसल सर्राफा व्यापारी निर्मल वर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों ओर काम से काफी प्रभावित हैं और उनकी ख्याति को आगे बढ़ाने में इस तरह के अनूठे प्रयोग करते आ रहे हैं। निर्मल वर्मा ने बताया कि 5 मूर्तियों का ऑर्डर दिया गया है फिलहाल इंदौर में केवल दो मूर्तियां है आ पाई है वह भी बिक चुकी है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चांदी की मूर्तियाँ भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी l इन मूर्तिओं को एक सराफा व्यापारी मुंबई के ज्वेलर्स से ऑर्डर देकर बनवा कर इंदौर में बेचने के लिए ला रहा है l ७ इंच उंची ये मूर्तियां अलग-अलग मुद्राओं और कुर्तों वाली हैं।150 ग्राम की चांदी की मूर्ति का रेट 11 हजार रुपए हैl ओल्ड राजमोहल्ला में रहने वाले निर्मल के लिए पीएम नरेंद्र मोदी एक आइकन हैं। साथ ही निर्मल भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी हैं। पिछले काफी वक्त से हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।… गौरतलब है कि इससे पहले सर्राफा व्यापारी निर्मल वर्मा द्वारा पीएम मोदी के चांदी के सिक्के, नोट आदी दुकान से सेल करते आ रहे हैं, लेकिन उन्होंने मुंबई के ज्वेलर्स के एक ग्रुप पर पीएम नरेंद्र मोदी की चांदी की मूर्तियां देखीं। इसके बाद उन्होंने स्पेशल ऑर्डर देकर ये मूर्तियां बनवाईं। अब इनको वे इंदौर मैं विक्रय के लिए रखी गई है।

Exit mobile version