आगामी जन्माष्टमी के त्यौहार पर सुरक्षा व्यवस्था और कोरोनावायरस की गाइडलाइन की पालन करने के लिए उद्देश्य से सांसद शंकर लालवानी और जिला प्रशासन द्वारा गोपाल मंदिर और यशोदा मंदिर का दौरा किया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान कृष्ण के और माता यशोदा के दर्शन करने आएंगे।साथ ही महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए महिला पुलिस की टीम सिविल ड्रेस में लोगो पर नजर रखेगी।
वही दौरे के बाद सांसद शंकर लालवानी ने पत्रकारों से बताया कि गोपाल मंदिर और यशोदा मंदिर इंदौर के जन्माष्टमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं इसी को देखते हुए जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन और नगर निगम द्वारा राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर और माता यशोदा मंदिर क्षेत्र का दौरा किया गया। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए और कोरोना की गाइड लाइन का सही से पालन हो यह सुनिश्चित किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को दर्शनों में कोई परेशानी ना हो जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं के लिए आने और जाने के लिए अलग से द्वार रखे गए हैं साथ ही मंदिर परिसर में कोई रुकेगा नही इसको लेकर लगातार नजर रहेगी। वही सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से महिला पटवारि और पुलिस प्रशासन से महिला पुलिस को सिविल ड्रेस में तैनात किया जाएगा ताकि छेड़छाड़ की घटनाओं पर नजर बनाए रखें ।
वही अपर कलेक्टर पवन कुमार जैन ने बताया कि जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से यह सुनिश्चित करने में जुटा हुआ है कि किसी तरह की परेशानी श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान ना हो ।


