इंदौर की एनसीबी जोनल यूनिट ने कल एक ट्रक से 1376 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है l यह अब तक की आठवीं बड़ी कार्यवाही थी lयह खेप आंध्र प्रदेश से उज्जैन के लिए लाई जा रही थी lएनसीबी, जोनल यूनिट इंदौर की एक टीम द्वारा एक विशेष सूचना के बाद ये कार्यवाही की l
इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। गांजा आंध्र प्रदेश से मुर्गी दाने के नाम पर तराना लाया गया था। आरोपितों को पूछताछ कर उनके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि जब्त किए गए गांजे की कीमत 1 करोड़ 65 लाख रुपये हैं।
