इंदौर आबकारी विभाग द्वारा की अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 03.08.2021 को आबकारी आयुक्त के निर्देश पर सहायक आबकारी आयुक्त श्री राज नारायण सोनी जी के मार्गदर्शन में कंट्रोल रूम प्रभारी श्री राजीव प्रसाद द्विवेदी व सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री गिरीश प्रताप सिंह सिकरवार व अवदेश पांडे के नेतृत्व मे वृत्त महू अ के ग्राम पडाव,जोशी गुराड़िया,नौमिल व अन्य अवैध मदिरा निर्माण के स्थानों पर दबीश दी गई , जिसमें मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) च के तहत 05 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया व 03 व्यक्तियों को धारा 34(1) क के तहत गिरफ्तार कर मौके से उचित ज़मानत मुचलके पर छोड़ा गया | इस प्रकार कुल 8 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए| उक्त कार्यवाही में जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 125500/- रुपए है।
आज की कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक मनीष राठौर,आशीष जैन, सुनील मालवीय व नीलेश नेमा ने की |

आज की कार्यवाही में आरक्षक सावन सिसोदिया ,अजय चंद्रभाल ,बलवीर सिंह जादोन,सतीश शर्मा व शैलेन्द्र जोशी का सराहनीय योगदान रहा।
इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Exit mobile version