इंदौर के समीप महू में आपसी विवाद के चलते एक युवक की बड़ी ही बेरहमी से चाकुओ से गोदकर हत्या हत्या कर दी गई है,घटना के बाद मौके पर पहुची महौ थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तर कर पूछताछ शुरू कर दी है।
सोमवार देर रात हुए आपसी विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।कोतवाली थाना महू से प्राप्त जानकारी अनुसार शहर के चना गोदाम क्षेत्र में गर्ल्स स्कुल के पीछे बस्ती में रहने वाले कैलाश का पड़ोस में रहने वाले नितिन,सचिन व अत्तु से रात में विवाद हो गया था।विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने कैलाश पर चाकू से वार कर दिया।कैलाश को घायल अवस्था में मध्यभारत अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया।लेकिन अत्यधिक रक्त स्त्राव के चलते कैलाश ने दम तोड़ दिया।कोतवाली पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर उक्त तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है l


