इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक वृद्ध देर रात घर की छत से नीचे गिर गए, जिसके बाद उनके सर में गंभीर चोट आई और उपचार के दौरान मौत हो गई।
मृतक का नाम महरबान सिंह है..जो बीती रात अपने घर की दो मंजिला ऊंची छत पर सो रहे थे..अचानक नीचे गिरने से सर में गंभीर चोट आई..वही उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.. मृतक के पुत्र जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पिताजी रात करीब 10:00 बजे परिवार के साथ भोजन कर छत पर सोने पहुंचे लेकिन सुबह पड़ोसियों ने बताया कि पिताजी छत से गिर गए हैं। उनके सिर से खून बह रहा है जिसके बाद परिजनों ने जाकर देखा तो मृतक महरबान सिंह के सिर में गंभीर चोट आई थी,जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.. युवक ने बताया कि उसके पिताजी शराब के आदी थे..लेकिन बीती रात उन्होंने इतनी शराब नहीं पी थी छत से गिर जाए पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
