अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला के साथ बदमाश द्वारा चेन लूटने की घटना

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला के साथ बदमाश द्वारा सोने की चेन लूटने की घटना को अंजाम दिया गया है पुलिस ने महिला के के अनुसार प्रकरण दर्ज कर मेन रोड पर लगे सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है….।

इंदौर शहर में पुलिस व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बदमाश खुलेआम सवालिया निशान खड़े करते हुए नजर आ रहे हैं शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र स्थित मेन रोड पर ही सुदामा नगर में रहने वाली महिला के गले से सोने की चेन लूटकर बदमाश फरार हो गया बताया जा रहा है फरियादी महिला अपने बच्चे को कोचिंग क्लास छोड़ने के लिए आई थी और बच्चे को कोचिंग में छोड़ने के बाद पैदल सुदामा नगर की ओर जा रही थी कि तभी मेन रोड पर आनंद होस्टल के सामने ही बाइक पर आए बदमाश द्वारा महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए महिला जब तक कुछ समझ पाते तब तक बदमाश काफी तेज बाइक चलाकर वहां से फरार हो गए थे जिसके बाद महिला ने रह वासियों की मदद से काफी देर तक बदमाश को आसपास तलाश किया लेकिन जब बदमाश नहीं मिला तो महिला द्वारा अन्नपूर्णा थाने पर पहुंचकर लूट का प्रकरण दर्ज कराया गया है पुलिस ने पूरे मामले को विवेचना में लेकर मेन रोड से लेकर अन्य कई सीसीटीवी भी खंगाले हैं जिसमें बदमाश बाइक पर सवार होकर जाता हुआ नजर आ रहा है फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाश की तलाश में जुटी हुई है

Exit mobile version