अनलॉक के बाद शहर में बढ़े अपराधों को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस का शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरु

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर में लगातार बढ़ते अपराध और एटीएम में लूटपाट की घटनाओं के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रो की पुलिस ने शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरु किया है । शहर के प्रमुख चौराहो पर चलाये गए इस अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने वालो के साथ ही देर रात बेवजह घूमने वाले लोग निशाने पर रहे ।

अनलॉक के बाद शहर में बढ़े अपराधों ओर सुने एटीएम को लगातार निशाने बनाने वाले बदमाशो की रोकथाम के लिए पुलिस ने अलग अलग चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया है । इस अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालको के वाहन जप्त किये वही बेवजह घूमने वाले लोगो से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की । इस अभियान पर खुद वरिष्ठ अधिकारी नजर रखे हुए थे ।

पुलिस का यह विशेष चेकिंग अभियान रात 10 बजे से रात 2 बजे तक चला इस दौरान बड़ी सफलता तो पुलिस को नही मिली लेकिन आपराधिक प्रवत्ति के लोगो मे जरूर ख़ौफ़ का माहौल रहा ।

Exit mobile version