अखिल भारतीय रघुवंशी क्षत्रिय महासभा द्वारा बुधवार को रघुवंशी समाज जनों द्वारा बड़ी संख्या में कमिश्नर ऑफिस पहुंच कर आरक्षण की मांग को लेकर दिया ज्ञापन।
बुधवार को अखिल भारती रघुवंशी क्षत्रिय महासभा समाज द्वारा जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह रघुवंशी नगर अध्यक्ष मनोज रघुवंशी के नेतृत्व में समाज जनों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही है कि रघुवंशी समाज को सामान्य से हटाकर पिछड़ा वर्ग ओबीसी में शामिल की जाए जिससे समाज में युवा पीढ़ी द्वारा पढ़ाई लिखाई से लेकर अच्छे नौकरी मिल सके रघुवंशी समाज के अखिल भारतीय रघुवंशी समाज के संगठन मंत्री तुलसी रघुवंशी ने बताया कि विगत 2004 से रघुवंशी समाज द्वारा मांग की जा रही है कि सामान्य वर्ग से समाज को पिछड़ा वर्ग ओबीसी शामिल किया जाए जिसको लेकर अगस्त 2004 में रघुवंशी समाज द्वारा मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल को प्रस्ताव देने के बाद रघुवंशी जाति को जोड़ने हेतु संशोधन प्रस्तावित किया था किंतु मंत्रिमंडल के समस्त प्रकरण प्रस्तुत नहीं होने की प्रेरक वंशी जाति को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने संबंधित अभी तक लंबित बना हुआ है मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग की सिफारिश अनुसार या मध्य प्रदेश वर्ग कल्याण विभाग द्वारा रघुवंशी जाति को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने हेतु लेकर प्रस्ताव पास की जाने की बात की गई थी लेकिन लंबे समय बीत जाने के बाद भी अखिल भारतीय रघुवंशी क्षत्रिय महासभा को पिछड़ा वर्ग ओबीसी में शामिल नहीं किया गया जिसको लेकर बड़ी संख्या में रघुवंशी समाज द्वारा मुख्यमंत्री के नाम इंदौर कमिश्नर आयुक्त को ज्ञापन दिया गया और मांग की गई है कि रघुवंशी समाज को ओबीसी पिछड़ा वर्ग में शामिल किया जाए अन्यथा रघुवंशी समाज द्वारा मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से मिलकर रघुवंशी समाज को ओबीसी का दर्जा दिया जाए जिसके लिए प्रस्ताव रखा जाएगा।
