70 वर्षीय बुजुर्ग ने डिप्रेशन के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र के शालीमार फार्महाउस में एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना की वजह डिप्रेशन के चलते बताई जा रही है सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए एम वाय अस्पताल भिजवा दिया है

दरअसल मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र के शालीमार फॉर्म हाउस में रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली बताया जा रहा है कि मृतक के दोनों ही बच्चे इंदौर से बाहर रहते हैं और पति पत्नी दोनों घर में अकेले अपना जीवन यापन करते हैं कोविड-19 संक्रमण के दौरान कोरोना पॉजिटिव हुए थे तब से काफी डिप्रेशन में रहने लगे थे हालांकि पुलिस को घटनास्थल से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है जहां परिजनों के बयान और पीएम रिपोर्ट के आधार पर मृत्यु के कारणों का स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर 70 वर्ष की एक वृद्ध व्यक्ति ने आत्महत्या जैसा घातक कदम क्यों उठा लिया फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए एम वाय अस्पताल भिजवा दिया है।

Exit mobile version