6 माह से फरार दुष्कर्म के आरोपी करण मोरवाल को इंदौर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

पिछले 6 माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी करण मोरवाल को इंदौर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 2 अप्रैल से फरार चल रहे करण मोरवाल की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की थी वही इन्दौर पूलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम तक रख दिया गया था। आखिरकार मंगलवार को करण मोरवाल को गिरफ्तार कर इंदौर के महिला थाने पर लाया गया है। जहां से पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी ताकि कथित दुष्कर्म के साथ ही उसने कहा – कहा फरारी काटी है इसका पता लगाया जा सके।

बता दे कि बीते 2 सप्ताह से पुलिस उज्जैन जिले के बड़नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के फरार बेटे करण मोरवाल की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इतना ही करण मोरवाल के भाई शिवम मोरवाल और उसके दोस्तों को पूछताछ के लिए इंदौर लाया गया था वही खुद कांग्रेस विधायक भी इंदौर के महिला थाना पहुंचे थे। वही सियासी गलियारों में चर्चा ये भी थी कि करण को बचाने के लिए विधायक मुरली मोरवाल ने एडी चोटी का जोर लगा दिया था हालांकि इस मामले को लेकर वो हमेशा मीडिया के सवालों कसे बचते रहे थे।

आपको बता दे कि 2 अप्रैल को इंदौर के महिला थाने पर यूथ कांग्रेस से जुड़ी एक युवती ने करण मोरवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर करण की तलाश शुरू कर दी थी लेकिन खुद के राजनीतिक रसूख और पिता की विधायकी की आड़ लेकर करण बचता रहा। इधर, पीड़ित युवती ने तीन दफा मध्यप्रदेश के गृहमंत्री से मुलाकात कर इंसाफ की गुहार लगाई थी और गृहमंत्री ने भी हाल ही में कड़े शब्दों में फरार आरोपी को गिरफ्तार किये जाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद आज कांग्रेस विधायक का बेटा पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। बता दे कि क्राइम ब्रांच और पुलिस की चार अलग अलग टीमो में मौजूद 30 पुलिसकर्मियों ने करण मोरवाल को शाजापुर के पास मक्सी से गिरफ्तार किया है। इसके पहले सोमवार को आरोपी करण मोरवाल के फार्म हाउस में छिपे होने की जानकारी लगी थी लेकिन दबिश के पहले करण मौके से भाग निकला था। जिसके बाद भी पुलिस की खोजबीन जारी रही और फिर करण को मक्सी के पास गिरफ्तार कर इंदौर लाया गया।

Exit mobile version