4 साल की मासूम बच्ची खेलते वक्त पानी की टंकी में जा गिरी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई परिजनों ने काफी तलाश के बाद बच्ची के शव को पानी की टंकी से बाहर निकाला सूचना पर से पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के विद्युत नगर में रहने वाले भैरू मालवीय की 4 साल की बच्ची चांदनी अचानक खेलते वक्त पानी की टंकी में जा गिरी जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई काफी देर तक जब बच्ची घर में नहीं दिखी तो परिजनों से ढूंढने लगे पिता की नजर जब पानी की टंकी पर गई तो बच्ची को अचेत पड़ा देख तत्काल उसे पानी से बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया हादसे के वक्त परिचय घर की छत के ऊपर थे सूचना पर से पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल भिजवा दिया है
