4 मासूम नन्हे बच्चों के पिता ने फासी लगाकर दी अपनी जान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

4 मासूम नन्हे बच्चों के पिता ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली घटना का कारण पत्नी के छोड़ कर जाने से हताश मृतक ने आत्महत्या जैसा घातक कदम उठा लिया सूचना पर से पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया है।

मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के निरंजनपुर में रहने वाले चार बच्चों के पिता ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक गुमान सिंह चौहान मिस्त्री का ठेकेदार था जो बिल्डिंग निर्माण करने का ठेका लिया करता था बताया जा रहा है कि मृतक गुमान सिंह का उसकी पत्नी से 3 दिन पहले किसी मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था और पत्नी घर छोड़कर चली गई थी इसी के चलते डिप्रेशन में आकर हताश हुए मृतक गुमान ने आत्महत्या जैसा घातक कदम उठा लिया सूचना पर से पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है परिजनों के बयान के बाद पुलिस वैधानिक रूप से कार्यवाही करने की बात कह दी नजर आ रही है।

Exit mobile version