4 दिसंबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें सूर्य ग्रहण समय की जानकारी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

साल आखिरी सूर्य ग्रहण इसी सप्ताह 04 दिसंबर 2021 को लगने जा रहा है, जो दुनिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा।नासा के अनुसार, दक्षिणी गोलार्ध में कुछ लोगों को 4 दिसंबर को सूर्य के पूर्ण या आंशिक ग्रहण का अनुभव करने का मौका मिलेगा। जबकि पूर्ण सूर्य ग्रहण केवल अंटार्कटिका से दिखाई देगा,आंशिक सूर्य ग्रहण सेंट हेलेना, नामीबिया, लेसोथो, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण जॉर्जिया और सैंडविच द्वीप समूह, क्रोज़ेट द्वीप समूह, फ़ॉकलैंड द्वीप समूह, चिली, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। यह भारत से दिखाई नहीं देगा।

कब होता है सूर्य ग्रहण

“सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, पृथ्वी पर छाया डालता है, कुछ क्षेत्रों में सूर्य के प्रकाश को पूरी तरह या आंशिक रूप से अवरुद्ध करता है। नासा ने कहा, पूर्ण रूप से सूर्य ग्रहण होने के लिए, सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी को सीधी रेखा में होना चाहिए एक,”

सूर्य ग्रहण: समय
आंशिक सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को सुबह 5:29 बजे यूटीसी से शुरू होगा
पूर्ण ग्रहण सुबह 07 बजे से शुरू होगा
अधिकतम ग्रहण सुबह 07:33 बजे होगा
पूर्ण ग्रहण सुबह सुबह 8:06 बजे समाप्त होगा
आंशिक ग्रहण सुबह 09:37 बजे समाप्त होगा

- Advertisement -

सूर्य ग्रहण को लाइव कैसे देखें?
जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है, भारत से सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। हालांकि, भारतीय विभिन्न लाइव स्ट्रीम पर सूर्य ग्रहण देख सकते है

सूतककाल की सावधानियों की जरूरत नहीं
चूंकि ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां पर सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पूर्व और 12 घंटे बाद के समय को सूतक काल कहा जाता है।

Exit mobile version